Gaurela Pendra Marwahi । शासकीय आईटीआई मरवाही में 16 फरवरी को, आईटीआई पेण्ड्रा में 17 फरवरी को और आईटीआई गौरेला में 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। इन कैम्पों में शिवकृपा इंटरप्राइजेस राजनांदगांव द्वारा 300 विभिन्न व्यवसायिक पदों पर भर्ती की जाएगी। कैम्पों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई में सभी ट्रेडों में उत्तीर्ण विद्यार्थी, स्नातक, डिप्लोमाधारी, बी-टेक उत्तीर्ण महिला-पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच है। कैम्प के संबंध में अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।