Balodabazar-Bhatapara News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र में बाल समुंद तालाब के पास विमल गुटखा के बड़े थैले में लावारिस अवस्था में रखे 98 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9,800 रुपये है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इसी क्रम में थाना पलारी अंतर्गत ग्राम टीला निवासी आरोपी तेजेश्वर गहिरवारे के कब्जे से 7.2 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 4,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

बलौदाबाजार वृत्त में ग्राम करमंदा निवासी आरोपी डागेश्वर प्रसाद वर्मा के कब्जे से 7.2 लीटर तथा ग्राम लवन निवासी आरोपी संदीप निषाद के कब्जे से 9 लीटर देशी मदिरा मसाला, इस प्रकार कुल 16.2 बल्क लीटर जब्त किया गया। जब्त मदिरा का कुल बाजार मूल्य लगभग 9,000 रुपये अनुमानित है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। इसके अतिरिक्त सिमगा क्षेत्र में ग्राम साराडीह, थाना सहुेला निवासी आरोपी संतु कटेर के कब्जे से 5.4 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

46 लीटर अवैध शराब जब्त  46 लीटर अवैध शराब जब्त

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।