Spread the love

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर शनिवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री सीधे एक निजी होटल के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार को नक्सलवाद पर ‘महा-मंथन’

दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार को अमित शाह राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को लेकर एक निश्चित समय-सीमा (Dead-line) तय की जा सकती है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रसिद्ध ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट कर रही है। सोमवार को अमित शाह जगदलपुर से ही सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।