Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुंआ करीब10 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री में तार, ऑयल और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिसके कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा हैं।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन द्वारा आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।