Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 26 सितम्बर को दोपहर 3 बजे एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आयेंगे। इसके उपरांत कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।