Spread the love

रायपुर : संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के अवसर पर ग्राम मगरदा, कवर्धा, बिसनपुरा में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति के साथ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों को नमन करते हुए संत गुरू घासीदास गुरुद्वारा एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जैतखाम में ध्वज स्थापित किया तथा फूल-माला अर्पित की। उन्होंने संत गुरू घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में संत गुरू घासीदास बाबा मंदिर परिसर में सामने बाउंड्री वाल के लिए 10 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 3.5 लाख रूपए एवं ग्राम बिसनपुरा में मेन रोड से गांव तक पहुंचने के लिए सीसी रोड निर्माण एवं मंगल भवन के लिए 6.5 लाख रुपया की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, श्री गणपत बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल श्री सुनील साहू समाज के नागरिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।