Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित तीन दिवसीय (28 से 30 नवंबर तक) डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंच गए है । पीएम मोदी स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

.

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा-संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। देशभर से पुलिस और सुरक्षा से जुड़े शीर्ष अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। राज्यों के पुलिस महानिदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख इस आयोजन में अपने-अपने प्रदेश की अपराध नियंत्रण रणनीतियों पर प्रस्तुति देंगे। इस सम्मेलन में पूरे देश के लिए एक मॉडल स्टेट की पहचान करने और उसके आधार पर साझा सुरक्षा दिशानिर्देश तैयार करने की योजना है। वर्ष 2024 में यह सम्मेलन ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था, और इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ को इसकी मेजबानी मिली है, जो राज्य के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।