Spread the love

Bihar News, पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के परिपत्र दिनांक 22 नवंबर 2025 के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा की है कि आगामी 26 नवंबर (संविधान दिवस) को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर “संविधान बचाओ कार्यक्रम” का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प को मज़बूती से दोहराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे पर बढ़ते खतरे को देखते हुए जन-जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

इस अवसर पर सभी जिलों में
“संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” विषय पर एक विचार-गोष्ठी (Seminar) आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।