छत्तीसगढ़, रायपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान रायपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने बी.एल.ए. के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में दक्षिण विधानसभा के कुल 253 बूथों के बी.एल.ए. शामिल हुए।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद वर्मा ने प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बी.एल.ए. को मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या फर्जी नाम हटवाने और सुधार संबंधी कार्यों की जानकारी विस्तार से दी।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो प्रस्तुति देकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व महापौर प्रमोद दुबे मदन तालेडा कन्हैया अग्रवाल आकाश शर्मा आकाश तिवारी सुमित दास प्रशांत ठेंगड़ी दिनेश ठाकुर बंशी कन्नौजे जी श्रीनिवास सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।