Spread the love

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। वोटिंग 2 फेज में होगी। 6 और 11 नवंबर को मतदान और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव प्रक्रिया 40 दिन चलेगी।चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यहजानकारी दी।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन चुनावों के लिए SIR के तहत वोटिंग लिस्ट अपडेट की गई है। जो नाम छूट गएहैं, वे नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जुड़वाए जा सकतेहैं । ऐसे वोटर्स को नए वोटर कार्ड मिलेंगे।

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनमें करीब 7.42करोड़ वोटर हैं। इनमें 100 साल पर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फार्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। बिहार में बूथ तक मोबाइल ले जासरकेंगे।

2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था।