बिहार, पटना। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मुंगेर के राजद जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह राजद के लिए मुंगेर में बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार को सजाने का काम किया है इस कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंजेश कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु, टिंकू कुमार, निरंजन राय तथा राम बालक मंडल प्रमुख हैं।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से आप सभी पार्टी के मात्र सदस्य ही नहीं भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज कई पार्टियां है जिनके लिए एक परिवार ही सबकुछ है, एक परिवार के लोग ही पार्टी के सर्वोच्च कुर्सी पर विराजमान होते हैं लेकिन , भाजपा में कोई कार्यकर्ता ही सर्वोच्च स्थान पर जाता है। भाजपा किसी परिवार की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।