Spread the love

छत्तीसगढ़ रायपुर : भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी में कमी को लेकर उत्सव मनाने और मुख्यमंत्री के द्वारा व्यापारियों से मुलाकात कर लाभ बताने के दावे के बीच कांग्रेस नेताओं ने 25 सितम्बर को सड़क पर उतरकर वास्तविक सच्चाई जानने निकले।

कांग्रेस नेता कोतवाली चौक से जय स्तंभ चौक तक स्थित मालवीय रोड के समस्त व्यापारी जनों से मिले और बातचीत की। चर्चा के दौरान अधिकांश व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं से खुलकर कहा जीएसटी के कारण हमारा धंधा चौपट हो गया है छोटे व्यापारी दिन-प्रतिदिन घाटे में जा रहे हैं न ग्राहक बढ़े न कारोबार ऊपर से कागज़ी झंझट और टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है,कुछ व्यापारियों ने तो यह तक कहा कि बीते 8 साल में हमें मुनाफा छोड़िए, व्यवसाय टिकाना ही मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जब किसी व्यापारी के कंधे पर हाथ रखकर पूछते हैं कि जीएसटी कमी से आपको फायदा हुआ या नहीं तो व्यापारी मजबूरीवश हां कह देते हैं। जबकि हकीकत यह है कि जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार केवल दिखावा कर रही है और वास्तविकता छुपा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता और व्यापारियों की सच्चाई को सामने लाने का काम करती रहेगी।

इस प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कुलदीप जुनेजा प्रमोद दुबे पंकज शर्मा श्री कुमार मेनन आकाश तिवारी प्रशांत ठेंगड़ी देव कुमार साहू प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे कामरान अंसारी अभिनय दुबे प्रवीण चंद्राकर दिनेश तिवारी मुन्ना मिश्रा विजय ठाकुर मुन्ना सोनकर राधे नायक कमल धृत लहरे माधव छुआ राजू नायक अस्सु खान योगेश दीक्षित हर्षित जायसवाल नवाज खान पुष्पराज वेद बाबा मसीह मोहसिन खान सहित तमाम कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।