छत्तीसगढ़ रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम ने बुधवार (30 जुलाई) को अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनियों के निर्माणों पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्यवाही रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर बोरियाखूर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण पर की गई है।

बता दे कि , कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटाने तथा मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।
इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।

न्यू संतोषी नगर में 16 अवैध भवनों के निर्माण पर बुलडोजर चला
न्यू संतोषी नगर बोरियाखूर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है।





कार्वाई के दौरान भारी पुलिस बल, नगर निगम अफसर और एसडीएम मौजूद रहे
