Spread the love

नईदिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  ये अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें तीन मार्गों मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल पर चलाई जायेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से तीन राज्यों – उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में लोगों को यात्रा के विश्व स्तरीय साधन और तेज गति की सुविधा प्राप्‍त होगी। इन ट्रेनों के परिचालन से नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसायों और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। मेरठ और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ डिब्बे होंगे और यह यात्रा लगभग 7 घंटे 15 मिनट में तय होगी।

चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से त्रिची, मदुरै, डिंडीगुल और तिरुनेलवेली सहित प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन केंद्रों के बीच संपर्क में वृद्धि होगी।