Spread the love
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन कल रांची में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्‍य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर श्री चंपई सोरेन ने कहा कि वह आदिवासी पहचान और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण प्रदेश का संथाल परगना क्षेत्र खतरे में आ गया है। श्री सोरेन ने कहा कि घुसपैठ ने राज्य की जनसांख्यिकी बदल दी है।
श्री सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मौजूदा दृष्टिकोण और नीतियों से वे उस पार्टी को छोड़ने पर मजबूर हो गये जिसकी उन्‍होंने कई वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा की।