Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर: युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ और शिक्षकों के अधिकार का हनन लगातार जारी है इस जनविरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रही है,इसी कड़ी में मंगलवार (17 जून) को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया,कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन गांधी मैदान से पैदल मार्च करते हुए शैलेंद्र नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे जहां तैनात पुलिस कर्मियों से जमकर झूमा झटकी हुई,कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीगेट में चढ़कर प्रदर्शन करते रहें,युक्तियुक्तकरण के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि युक्तियुक्तकरण की यह नीति शिक्षा के निजीकरण और शिक्षकों की छटनी की ओर ले जा रही है जिससे विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है कांग्रेस पार्टी यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी शिक्षकों के अधिकार छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता के पक्ष में पूरी मजबूती से कांग्रेस पार्टी खड़े रहेगी,यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र होगा।

यह रहे मौजूद

युक्तियुक्तकरण के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, विधायक जनकराम ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, छाया वर्मा कन्हैया अग्रवाल, पंकज शर्मा प्रमोद दुबे, महेंद्र छाबड़ा प्रमोद चौबे शिव सिंह ठाकुर आकाश शर्मा, जी श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे समेत शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।