Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी की ओर स्थित आरक्षित एवं अनआरक्षित (UTS/PRS) टिकट काउंटर कल यानी 17 जून  2025 को दोपहर 3 बजे नई जगह शिफ्ट होने जा रहा है । यह काउंटर प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग के पास शिफ्ट होगा यात्री 18 जून से यथावत आरक्षित एवं अनआरक्षित (UTS/PRS) अस्थाई टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर स्टेशन पर चल रहे स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्यों के कारण ऐसा किया जा रहा है।

रायपुर रेल प्रशासन ने यात्री से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी बदलाव में सहयोग करें। टिकट खरीदने के लिए नए स्थान पर निर्धारित काउंटर का उपयोग करें।