रायपुर : 13 जून को रायपुर ज़िला सिविल कोर्ट परिसर में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी लघुवेतन कर्मचारी संघ, ज़िला शाखा रायपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में श्री भाऊराव निरापूरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परेश कुमार दर्रों को पराजित करते हुए जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया में लगभग 182 लघुवेतन कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भाऊराव निरापूरे के विजयी होने पर अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता उर्वशी घोष, अधिवक्ता, पारस नायक ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा “न्याय व्यवस्था में लघुवेतन कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। ये न्याय प्रक्रिया के विशेष सहयोगी हैं। आशा है कि श्री भाऊराव संघ को मजबूत करेंगे और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ेंगे।”
इस अवसर पर संघ के श्री अजय सिंह, श्री सुपद भद्रा, श्री कमलेश यादव, श्री विमल साहू, श्री राजेन डोंगरे, श्री राकेश वर्मा, श्री नंदलाल तोड़े, श्री राकेश यादव, श्री राजेश परेला, श्री महेंद्र डहरिया, श्री शिव सिंह, श्री कृपाराम साहू सहित अन्य सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।