रायपुर। कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) में लगभग एक साल पहले से आवंटित फ्लैट्स की एक भी किस्त जमा नहीं करने वाले आवंटितियों के फ्लैट्स आगामी 7 दिनों के बाद निरस्त कर दिए जाएगे। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा फोन, एसएमएस तथा डाक से सूचना देने के बाद भी आवंटितियों व्दारा पहली किस्त की राशि जमा नहीं की है। प्राधिकरण ने आवंटितियों को 7 कार्य दिवस अर्थात 28 अप्रैल 2025 तक संपूर्ण बकाया राशि जमा करने के लिए अंतिम सूचना जारी कर दी है। इसके बाद जिनकी राशि जमा नहीं होगी उन सभी फ्लैट्स का आवटन रद्द कर उसे पुनः विज्ञापन के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। प्राधिकरण प्रशासन का यह भी मानना है कि ऐसे कई आवंटितियों ने एजेन्टों के माध्यम से पूंजी निवेश हेतु आवंटन कराया है। फलस्वरुप जिन्हें सही मायनें में जिन्हें आवास की जरूरत है उन्हें फ्लैट्स नहीं मिल पा रहा है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।