रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज (सोमवार 10 मार्च 2025) सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें समझाइश दी और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने बिना हेलमेट पहने, बिना जरूरी कागजात के वाहन चला रहे और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिबंधित जगह पर गाड़ी चला रहे लोगों को रोककर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दोपहिया चालकों को बताया कि हेलमेट पहनना, वाहन के सभी वैध दस्तावेज रखना और नियमों का पालन करना उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के वाहन चलाना कानूनी अपराध है और दुर्घटना की स्थिति में इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने सभी वाहन चालकों को रेड लाइट जंप न करने, सही लेन में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और कलेक्ट्रेट जैसी सरकारी परिसरों में ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखने की सलाह

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।