Spread the love

रायपुर। पत्रकारो से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न हुये और शांतिपूर्ण तरीके से हुये पर मतदाताओं को तकलीफ हुयी क्योंकि वार्ड का परीसिमन इस प्रकार से किया गया था वोटर कहीं का और मतदान कहीं पर और नाम इस प्रकार से काटा गया पत्नी का अलग बूथ में और पति का अलग बूथ में और कई तो ऐसे है घर कहीं पे है और पांच बूथ क्रास करके छठवे बूथ में मतदान करना पड़ा। परिसीमन गलत हुआ है इस मामले में हम लोगो ने शिकायत भी किया गया था। इसके कारण मतदान प्रतिशत में कमी आई है वह देखने को मिला। पूरे प्रदेश में 90 से 100 जगह ईवीएम बंद पाया गया। ईवीएम बंद हुए तो कुछ जल्दी बन गये और कुछ ईवीएम को घंटो लग गये बनने के लिये। जो बड़े शहर है उसमें मतदान प्रतिशत में कमी आई है। इस प्रकार से अव्यवस्था होती है तो लोग घर से नहीं निकलते मशीन बिगड़ा है करके यह कई जगह से शिकायत आयी है। नगर पंचायत, नगर पालिका में मतदान अच्छा हुआ है। लेकिन बड़े नगर निगमो में वोट प्रतिशत कम हुआ है। उसमें राजनैतिज्ञ विशेषज्ञ विशेलषण कर रहे है, किसको फायदा होगा, किसको नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी ने बहुत अच्छे ढंग से चुनाव लड़ा, सभी ने मिलजुलकर चुनाव लड़े और जो निगमो और नगर पंचायत, नगर पालिका स्पष्ट दिखाई दे रहा है उसमें कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी और नगर निगमों में भी अच्छे रिजल्ट आयेंगे।