रायपुर। क्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एण्ड टेलीकॉम विभाग ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष 100 किलोमीटर से अधिक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एस. के. सोलंकी के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सरोना-रायपुर दोहरी लाइन खंड में 6 किलोमीटर अतिरिक्त ऑटोमेटिक सिग्नलिंग स्थापित की । इसमें 3 स्वचालित सिग्नल अप लाइन में और 3 डाउन लाइन में लगाए गए हैं।

यह स्वचालित सिग्नलिंग इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधारित है । इस प्रक्रिया के तहत रायपुर स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और पैनल इंटरलॉकिंग में आवश्यक बदलाव किए गए।

सटीकता के लिए मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर के 36 डिटेक्शन पॉइंट्स और स्वचालित सिग्नलों की निगरानी के लिए ऑटो और स्टैंडबाय वीडीयू भी लगाए गए।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।