Spread the love

रायपुर : रायपुर पुलिस SSP संतोष कुमार सिंह ने 260 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। बताया जा रहा है कि, एक ही थानों में लंबे समय से जमे कॉन्स्टेबलों को हटाकर दूसरे थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

इस आदेश में एक सब इंस्पेक्टर और 10 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल है।