रायपुर। 28 नवंबर को अभनपुर मंडी क्षेत्र में विद्या मंदिर परसदा के पास से एक वाहन को पकड़ा गया। जिसकी जांच की गई और उसमें धान का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 05 एए 6023 में 200 कट्टा सरना जब्त किया गया। लगभग 80 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन भी वाहनों से अवैध धान परिवहन किया जा रहा है, तो उन वाहनों के धान को जब्त किया जा रहा है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।