Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में गर्लफ्रेंड को गाली देने पर युवक को सिर फोड़कर मार डाला, उसके बाद लाश को घसीट कर झाड़ियों में छिपा दिया। मंदिर हसौद बाहनाकाडी गांव  के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी , पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

खबर पढ़े विस्तार से…..

मंदिर हसौद बाहनाकाडी गांव  के सरपंच ने  मंगलवार 26 नवम्बर को पुलिस थाना जाकर सूचना दी की खदान पारा मे कोई अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों मे छुपाकर रखा है और आसपास खून के निशान है सुचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की  यहाँ कुछ घंटे बाद पुलिस को सुराग मिल गया ।

तकनीकि साक्ष्यों को विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर पता चला कि मृतक को अंतिम बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और मृतक (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ देखा गया था, जानकारी आधार पर पुलिस ने तीनो को थाना बुलाकर कर पूछताछ की पुलिस के सामने आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला और विस्तृत पूछताछ में बताया कि किशन राजपूत की महिला मित्र को मृतक रमेश ने एक दिन पहले गाली गलौच किया था जिससे किशन नाराज था। बता दे की इसी दरमियान  सोमवार (25 नवम्बर)  को रात में  तीनो खदान पारा खेत के तरफ बैठे थे किशन व अन्य साथियों ने मृतक को ऐसा न करने समझाईश दी। वाद विवाद बढ़ने पर हाथापाई के दौरान पास मे पड़े लकड़ी के डंडी से मृतक के सर पर लगातार वार किया, आरोपी ने  मृतक को मर जाने पर घटना स्थल के पास शव को झाड़ी में छुपाना दिया ।

घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडी को आरोपियों से बरामद किया गया मृतक के मोबाईल को विधि से संघर्षरत बालक से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मृतक की शव की पहचान रमेश कोल  (उम्र 19 वर्ष) पता बघौर जिला सिधी मध्यप्रदेश के रूप में हुई जो पास के दुबे गि‌ट्टी खदान मे हाईवा हेल्पर के रूप में काम करता था।