रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आज  (शुक्रवार) को एक्सीडेंट हो गया। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर में चोट आने की खबर है।

मंत्री को रायपुर लाया गया है । मंत्री राम विचार नेताम खतरे से बाहर है, पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी …..

मंत्री राम विचार नेताम  कवर्धा दौरे पर थे, यहां से वे रायपुर वापस आ रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।