रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन । भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत लगाई। दक्षिण इलाके में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोड शो किया। अंतिम मौके पर दोनों पार्टी अपना दम दिखाने रोड शो करती दिखीं। शहर के कई इलाकों में यात्रा की वजह से जाम के हालात भी बने।

भाजपा रोड शो की शुरुआत रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माला चढ़ाकर CM विष्णुदेव साय ने की। इसके बाद गोल बाजार थाने से होते हुए चिकनी मंदिर चौक, बैजनाथ पारा चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सदानी चौक, सती बाजार, कंकाली पारा, आजाद चौक, लाखे नगर, अश्विनी नगर, सुंदर नगर होते हुए कुशालपुर पहुंचगें। यहां से दंतेश्वरी मंदिर, पंकज गार्डन, बंधवा पारा, लाखे नगर, लिली चौक, पुरानी बस्ती, बुद्धेश्वर मंदिर, नंदी चौक, सिद्धार्थ चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, कैनाल रोड ,कटोरा तालाब मरीन ड्राइव चौक के बाद रोड शो नेताजी चौक कटोरा तालाब के पास समाप्त होगा।

CM के रथ के आगे बाइक पर सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चले। प्रचार रथ में रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहें।
आकाश तिवारी ने भी रोड शो की
कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश तिवारी ने भी रोड शो किया। जिस कांग्रेस के रोड शो जन आर्शीवाद यात्रा कहा गया भाजपा ने भी अपनी रैली को यही नाम दिया। आकाश शर्मा एक ओपन जीप में थे। वो अकेले ही प्रचार कर रहे थे कोई बड़ा नेता साथ नहीं था।
