रायपुर। Hemang Joshi Chhattisgarh Visit News. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। उनके रायपुर आगमन को लेकर प्रदेश युवा मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं, खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

22 नवंबर की रात रायपुर पहुंचेंगे डॉ. जोशी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर की रात 9 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बाइक रैली निकाली जाएगी। रास्ते में जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक और राम मंदिर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे डॉ. जोशी साइंस कॉलेज रायपुर में खेल गतिविधियों में शामिल होंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित युवती संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और युवा मोर्चा की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर से युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

युवा जोहार कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे चर्चा

दोपहर 2 बजे डॉ. हेमांग जोशी रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे।

नक्सल मुक्त बस्तर पर भी होगी चर्चा

दौरे के दौरान शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 6 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क कार्यक्रम के तहत वे रायपुर के भाठागांव में मोहित सोनी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों के बाद डॉ. हेमांग जोशी 23 नवंबर की रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।