रायपुर। bharat garibi report 2026 News. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान विश्व बैंक की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच को दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण देश में गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना भारत के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि गरीबों के कल्याण और देश की आर्थिक प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।