रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 नवंबर 2026 को रविवार होने के कारण प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर अथवा 16 नवंबर 2026 को विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से रूबरू होंगे विद्यार्थी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदर्शों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के महान जनजातीय नायक के व्यक्तित्व और उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना है।

लेखन, वाचन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

निर्धारित कार्यक्रमों के तहत विद्यालयों में 14 या 16 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं कार्यों पर आधारित लेखन, वाचन और वाद-विवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनके संघर्ष, विचारों और देश के प्रति योगदान को समझने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता अनिवार्य

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थागत प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।