Spread the love

CG News, रायपुर। जेल से रिहाई के बाद जेसीपी सुप्रीमो अमित बघेल रायपुर और दुर्ग की सीमा में खारून नदी पहुचकर खारून दाई की महाआरती में शामिल हुवे । उन्होंने सपरिवार खारून दाई की आरती किया और छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा । बड़ी संख्या में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सेनानी रायपुर और दुर्ग जिलों से शामिल हुवे ।

एहतियातन अमलेश्वर थाना बल घाट पर मौजूद रहा । ज्ञात हो कि महादेव घाट पर कुछ बाहरी लोग स्थायी पाटा लगाकर आरती के नाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे जिसे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा नगर निगम सुर पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया था ।

हटकेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार गिरी महाराज 11 पीढ़ियों से खारून नदी की आरती करते आ रहे हैं अब उनके पुत्र 12 वीं पीढ़ी इस परंपरा को आघे बढ़ा रही है ।