Spread the love

Bihar News – पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायंकाल अपने-अपने जिला मुख्यालयों में नीट-सीबीएसई परीक्षा में अनियमितताओं और आंदोलित छात्रों के दमन के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजन करने का निर्देश दिया है।

यह कैंडल मार्च संबंधित जिलों में महात्मा गांधी जी अथवा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से NEET एवं CBSE से जुड़ी अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही विसंगतियों तथा विद्यार्थियों पर हुए दमनात्मक हमलों की कड़ी निंदा की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी इस आयोजन के माध्यम से देश के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करेगी तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की मांग को मजबूती से उठाएगी।