रायपुर। भाजपा सरकार के सरंक्षण में ओवर रेटिंग कर काली कमाई का खेल खेलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को चंदा कमीशन दो और कालाबाजारी ओवर रेटिंग कर जनता को लूटो की नीति चल रही है। किसानों को सहकारी सोसायटियों में यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल रहा है, लेकिन खाद माफिया ओवर रेटिंग कर खुले बाजार में खाद को बेरोक-टोक बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि , सरकारी शराब दुकानों में शराब की तय कीमतों से प्रति बोतल 80 रु. से 90 रु. तक की ओवर रेटिंग वसूली हो रही है। नकली और मिलावटी शराब बेची जा रही है। इसमें आबकारी विभाग की बड़ी भूमिका है। रेत माफिया सिंडिकेट बनाकर अवैध खनन कर ही रहे है, जनता को ओवर रेट पर रेत बेचा जा रहा है। बिजली विभाग उपभोक्ता को स्पॉट बिलिंग में बिल कुछ और दे रहे है। भुगतान के समय राशि कुछ और ले रहे है। कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर भी ओवर रेट में बेचे जा रहे है। किसानों को पम्प में डीजल मिल नहीं रहा है लेकिन ओवर रेट पर मिल रहा है। भाजपा ने प्रदेश को काली कमाई का अड्डा बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की काली कमाई की नीति से हर वर्ग परेशान है। रेत माफिया, जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालो को खुली छूट दे दी गई है। प्रदेश से काली कमाई कर दिल्ली में बैठे भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुँचाकर कुर्सी बचाने की खेल खेला जा रहा है। जनता को लूटा जा रहा है, लुटेरों को संरक्षण दिया जा रहा है। सिर्फ वसूली चल रही है। माफियों का हौसला इतना बुलंद है कि कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया, धमकाया जा रहा है। उन पर प्राण घातक हमला हो रहा है। इस ओवर रेटिंग वाली सरकार को जनता अब बदलना चाहती है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।