छत्तीसगढ़, रायपुर : श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना के अंतर्गत आज कांकेर जिले के 72 दर्शनार्थियों और दो 02 अनुरक्षकों के साथ कुल 74 यात्री रवाना हुए। कांकेर स्थित आजीविका महाविद्यालय से इन्हें राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से 6 अगस्त को ये अयोध्या धाम दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। दर्शनार्थियों के कांकेर से रवाना होने के मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे़ और उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी बाबा ठाकुर भी मौजूद थीं।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।