Spread the love

Gaurela, Pendra and Marwahi : युवाओं और विद्यार्थियों को आवश्यक शासकीय सेवाएं उनके अध्ययनरत संस्थानों तक सहज और सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी आईटीआई तथा महाविद्यालयों में विशेष लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए गए। 17 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित इन शिविरों में कुल 178 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

आईटीआई और महाविद्यालयों में लगाए गए विशेष शिविर

जनपद गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं निजी आईटीआई तथा महाविद्यालयों को शिविरों के लिए चिन्हित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए गए।

22 सितंबर को नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय गौरेला, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय कॉलेज पेंड्रा तथा शासकीय रानी दुर्गावती कॉलेज मरवाही में शिविर लगाए गए। इसके बाद 23 एवं 24 सितंबर को जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में विशेष कैंप आयोजित किए गए।

संस्थान में ही मिली शासकीय सेवा

लर्निंग लाइसेंस के लिए विद्यार्थियों को सामान्यतः आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिवहन कार्यालय जाना पड़ता है। विशेष शिविरों के माध्यम से यह सुविधा सीधे उनके संस्थानों में उपलब्ध कराई गई।