राजधानी रायपुर में एक जमीन विवाद में हवाई फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति ने महिला पर लाइसेंसी बंदूक तानकर डराया, फिर फायर कर दिया।  वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रवि नगर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक , रायपुर सिविल लाइन थाने में फजिया मेमन पति तबरेज मेमन साकिन पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर की रहने वाली है, हरदयाल और फाजिया मेमन के बीच रवि नगर रोड में स्थित जमीन का विवाद है। आज उस जमीन का सीमांकन भी था। सीमांकन के पहले फाजीया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा लिया था। आज जहां प्रार्थिया गई थी। तो आरोपी हरदयाल सिंह पिता थमन सिंह निवासी रवि नगर ने मेरी जमीन है कहकर लाइसेंसी बंदूक से उनको भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दिया।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले में जांच जारी है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।