रायपुर : रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के उपस्थिति में रायपुर जिला के सभी 31 थानों में आबकारी अधिनियम के 1638 प्रकरणों में जप्तशुदा 33534 लीटर शराब जिसमें 12351 लीटर देशी, 17351 लीटर विदेशी 3394 लीटर महुआ शराब, 459 लीटर बीयर कीमती 1 करोड़ 40 लाख रुपए का आबकारी अधिनियम में निहित प्रवधान के अंतर्गत माना थाना के कंपाउंड में पुलिस ने रोलर चलाकर अवैध शराब को नष्ट किया है ।
बता दे की  कमेटी मे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, थाना प्रभारी सिविल लााईन रोहित मालेकर, थाना प्रभारी मंदिर हसौद सचिन सिंह, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती योगेश कश्यप की उपस्थिति मे नष्टीकरण की कार्यवाही थाना माना कैम्प परिसर में उपरोक्त कार्यवाही के संबंध मे छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग से नियामानुसार अनापत्ति प्राप्त कर विधिवत किया है ।
Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।