Spread the love

रायपुर । रायपुर के सुंदर नगर में आडवाणी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया । इस अवसर पर ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर अशोक कुमार ने बस्तर से समाज सेवक ज्ञान सिंह गौर को संस्था का संभागाध्यक्ष नियुक्त किया। गौर बीते कई वर्षो से बस्तर में समाजसेवा में सक्रिय है और सर्वादिवासी समाज में भी निरंतर कार्यरत हैं। संस्थापक अशोक कुमार ने कहा कि, आने वाले समय में हम समाज सेवा को लेकर प्रतिबद्ध हैं और समाज के हित में जो भी कार्य संभव हो वह करने का प्रयास करेंगे। हमे उम्मीद है परिवर्तन के लिए यह पहल रंग लाएगी और हम परिवर्तन जनकल्याण के लिए कार्य कर पाएंगे.बहुत जल्द ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान अभिनव सोनी , राजेश कुमार, देवलाल नरेटी, शिवम साहू समेत अन्य सदस्य और पदाधिकारीगण उपस्थित रहें ।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।