Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर :  नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने आज राजधानी शहर में शास्त्री बाजार और अंतरराज्यीय बस स्टेण्ड का निरीक्षण कर वहाँ वाहन पार्किंग व्यवस्था, यातायात, सफाई व्यवस्था जनहित में सुधारने के सम्बन्ध में अधिकारियों क़ो कड़ा निर्देश दिए है .

महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को बैजनाथपारा मार्ग में एवरग्रीन चौक से चिकनी मन्दिर तक सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रही दुकानों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्य बाजार मार्ग को तुरंत कब्जा मुक्त करवाने और प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर मार्ग को कब्जा मुक्त करने को कहा. महापौर ने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैण्ड में व्याप्त अव्यवस्था को तत्काल आवश्यक कड़ी कार्यवाही जनहित में करते हुए दूर करने निर्देशित किया है.

महापौर चौबे ने निगम के जनप्रतिनिधि पार्षदों और अधिकारियों सहित अंतरराज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वहाँ लगाए जा रहे ठेलों, आबंटित दुकानों के दुकानदारों क़ो अपना व्यवसाय दुकान, ठेले की सीमा के भीतर सामान रखकर करने कहा और ठेला, दुकान की सीमा के बाहर सामान रखने पर कड़ी कार्यवाही कर जनहित में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये.

महापौर ने अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड परिसर में आबंटित दुकानों की अनुमति का परीक्षण करने और परीक्षण उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है. यातायात पुलिस के अधिकारियों क़ो यातायात सुगम और सुव्यबस्थित बस स्टेण्ड परिसर में सतत मॉनिटरिंग कर बनाये रखने के निर्देश दिए. वाहन पार्किंग हेतु अनुबंधित एजेंसी क़ो पार्किंग व्यवस्था सुगम बनाये रखने निर्देश दिए गए हैँ. महापौर ने भूतल पर प्रतीक्षालय हाल और प्रसाधन व्यवस्था की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के लिए जोन 6 के कमिश्नर क़ो निर्देश दिए हैँ.

महापौर ने जोन 4 अधिकारियों क़ो शास्त्री बाजार वाहन पार्किंग ठेकेदार द्वारा नागरिकों से निर्धारित से अधिक शुल्क लेने की जनशिकायत की जाँच कर शिकायत सही मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ. महापौर ने कहा शास्त्री बाजार में अच्छी सफाई व्यवस्था कायम की जाये. सुबह के समय टीम लगाकर सफाई करवाकर कचरा उठवाया जाये. शास्त्री बाजार की वाहन पार्किंग व्यवस्था क़ो सुगम और सुव्यास्थित बनाया जाये और अच्छी पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन शास्त्री बाजार में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोगों को मिले.

महापौर ने फल व्यवसायियों क़ो शेड से आगे बढ़कर व्यवसाय करने से रोककर शेड में निर्धारित सीमा में बैठाकर फल व्यवसाय अच्छे वातावरण में करवाये जाने आवश्यक कार्यवाही करने कहा. शेड से आगे बढ़कर व्यवसाय करने पर लोगों और यातायात प्रबंधन क़ो असुविधा होती है, जिसे दुर किया जाये.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्व दीप के निरीक्षण के दौरान नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, राजस्व विभाग के अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, मौलाना अब्दुल ऱउफ वार्ड पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित निगम जोन 4 और जोन 6 के सम्बंधित अधिकारी उपस्थिति थे .