Chaupal Sandesh. रायपुर। लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह अभियान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के आह्वान पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण सेन ने राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद से आत्मीय मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अभियान के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती तथा देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है। कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आम जनता की आवाज बुलंद करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…