Spread the love

रायपुर। ग्राम पंचायत धनेली से गिरौद जाने वाले मार्ग पहाड़ी पारा, जिसे विधानसभा रोड-बलौदाबाजार मार्ग के रूप में भी जाना जाता है, की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

यह स्थिति लगभग 2 महीने से बनी हुई है,स्थिति इतनी खराब है कि भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी इन गड्ढों में फंस रहे हैं। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा रही है।

ग्रामीणों ने PWD विभाग, संबंधित सड़क-हाईवे प्रबंधन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बारिश के दौरान तत्काल गड्ढों की मरम्मत एवं आवश्यक मुरुम/गिट्टी की व्यवस्था कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए तथा स्थायी रूप से सड़क का गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जाए।

सड़क की ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को लंबे समय तक परेशानी झेलने के लिए मजबूर है। संबंधित विभाग और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे राहियों को ऐसी समस्या से जूझना पर रहा हैं।