वैशाली, बिहार। राज्य सरकार द्वारा किसानों को योजनाओं का सीधा, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे किसान पंजीकरण महाअभियान में वैशाली जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल आंकड़ों की सफलता है, बल्कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर किए गए निरंतर प्रयासों का सशक्त उदाहरण भी है।
राज्य द्वारा जिले को 8000 किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष वैशाली जिले ने 7980 किसानों का सफल पंजीकरण किया है। इस प्रकार जिले ने 99.75 प्रतिशत की प्रभावशाली उपलब्धि दर्ज की है, जो राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल लाभुकों की संख्या 1,95,228 है। वहीं अब तक कुल फार्मर रजिस्ट्री 34,909 तथा पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री 26,887 पूर्ण की जा चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधे जुड़ सके हैं।
इस पूरी उपलब्धि की रीढ़ जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) का सशक्त नेतृत्व रहा, जिनकी सतत निगरानी, स्पष्ट प्राथमिकताओं और फील्ड-फोकस्ड अप्रोच ने अभियान को गति दी। बीडीओ, सीओ, आरओ, बीएओ, किसान सलाहकारों, पंचायत स्तर के कर्मियों एवं फील्ड स्टाफ ने एक टीम के रूप में कार्य करते हुए अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया।
अभियान के दौरान डोर-टू-डोर किसान पंजीकरण, एक्टिव आईडी जनरेशन पर विशेष बल तथा कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) की सक्रिय भूमिका ने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुलभ और भरोसेमंद बनाया। इन नवाचारी प्रयासों के कारण किसानों की भागीदारी लगातार बढ़ी और लक्ष्य के लगभग शत-प्रतिशत प्राप्ति संभव हो सकी।
इस महाअभियान में भगवानपुर प्रखंड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त किया, जो प्रखंड स्तर पर प्रभावी समन्वय एवं कार्य संस्कृति का परिचायक है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…