Spread the love

MP rajyasabha candidate. भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनके नामांकन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने के बावजूद हरदीप सिंह पुरी को वहां से टिकट नहीं मिला और वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ने पहुंच गए। उन्होंने उनके नामांकन को लेकर कई सवाल भी उठाए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के खुलासों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री पर मीडिया के सवालों से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनका दामन साफ है तो सवालों का जवाब देने से परहेज क्यों किया जा रहा है?
उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपने उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है, जिसके चलते भाजपा नेताओं को जवाब देने से बचना पड़ रहा है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। उनके इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा नामांकन को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।

पढ़े इससे जूरी खबरे  https://chaupalsandesh.in/hardeeep-singh-puri-rajya-sabha-nomination-mp/

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।