पटना। बिहार में पर्यटक अब लग्जरी सुविधाओं से लैस बस में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को पटना के दरोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज भवन परिसर से दो नए कैरावैन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री ने इस मौके पर कहा कि विभाग की तरफ से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वकांक्षी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम इन दोनों बसों को लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपये में खरीदा है। प्रत्येक कैरावैन में कुल 8 लोगों के बैठने की क्षमता है और 4 स्लीपर बेड मौजूद हैं, जो दो परिवारों के आरामदायक सफर के लिए पर्याप्त है।
मौके पर उपस्थित पर्यटन सचिव निलेश देवरे ने बताया कि इस नए कैरावैन को भारत बेंज कंपनी की चेसिस पर बनवाया गया है। प्रत्येक में चार 360 डिग्री रिवॉल्वींग चेयर एवं एक सोफा मौजूद है। कैरावैन में बाथरूम, किचन, टीवी एवं कैम्पिंग के लिए एक जेनसेट और कैनोपी भी है। इसके अलावा चारों स्लीपर बेड पर रिडिंग, लाईट टीवी की भी व्यवस्था है। सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ एसओएस बटन भी उपलब्ध कराया गया है।
इस मौके पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, नंदकिशोर ने बताया कि पर्यटक कैरावैन बस को 75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर तक बुक कर सकेंगे। इसमें 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होगा। इस बस से देशी-विदेशी पर्यटक बिहार समेत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का परिभ्रमण आरामदायक अनुभूति के साथ कर सकेंगे। पर्यटक इसकी बुकिंग सिख हेरिटेज भवन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय या कौटिल्य विहार काउंटर पर आकर ऑफलाइन माध्यम से भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8544418209 से भी बुकिंग की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…