बिहार

भारत सरकार ने किया बिहार में पद्म पुरस्कारों की बौछार

Spread the love

Bihar News, पटना। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही बिहार के लिए गर्व का विषय है कि राज्य को कुल तीन पद्म पुरस्कार हासिल हुए हैं। इनमें से कला क्षेत्र में दो विशिष्ट कलाकारों को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है। कला के क्षेत्र में बिहार के वरिष्ठ लोक कलाकार एवं नृत्य गुरु स्व. विश्वबंधु को (मरणोपरांत) तथा भोजपुरी के दिग्गज लोकगायक भरत सिंह भारती को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

स्व. विश्वबंधु बिहार के एक अत्यंत प्रतिष्ठित लोक कलाकार और नृत्य गुरु थे। वह अपनी विशिष्ट लोकनृत्य शैली के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में पांच हजार से अधिक शिष्यों को नृत्य की विधाओं में पारंगत किया और लोकनृत्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्हें मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाना उनकी अमूल्य कला-साधना और आजीवन योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। वहीं भरत सिंह भारती, भोजपुरी लोकसंगीत के सशक्त स्तंभ माने जाते हैं। कला के क्षेत्र में उनके छह से सात दशकों के विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वर्ष 1962 से आकाशवाणी पटना से जुड़े श्री भारती ने भोजपुरी लोक परंपरा को जीवंत बनाए रखा है। उन्होंने भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिसिर की लोकशैली को अपने गायन के माध्यम से नई पहचान दी और उसे कई पीढ़ियों तक पहुंचाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद तथा विभागीय सचिव प्रणव कुमार ने दोनों कलाकारों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा “पद्म श्री से सम्मानित ये दोनों कलाकार बिहार की लोककला और सांस्कृतिक विरासत के सच्चे प्रतिनिधि हैं। स्व. विश्वबंधु जी और भरत सिंह भारती जी का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।” जबकि विभागीय सचिव प्रणव कुमार ने कहा “यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि बिहार की लोककला, संगीत और नृत्य राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं। ऐसे कलाकार राज्य की सांस्कृतिक आत्मा हैं।”

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल है, जिन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

15 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

16 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

17 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

18 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

18 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

19 hours ago