छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ से मुफ़्त बिजली का दावा झूठा, असल में न राहत की नियत है न सबको सब्सिडी की मंशा

छत्तीसगढ़ रायपुर। बिजली बिल हॉफ योजना बंद करके सौर ऊर्जा सब्सिडी से मुफ्त बिजली के दावे को भाजपा सरकार का नया जुमला करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बिजली बिल आप योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा था जबकि सौर ऊर्जा सब्सिडी अब तक मात्र 4326 परिवारों को ही मिला है। सरकार का दावा ही योजना की पोल खोलती है। सौर ऊर्जा सब्सिडी के लिए वर्ष 2025-26 में 60000 और 2026-27 में 70 हजार घरों में लगने वाले संयंत्र को सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा गया है अर्थात 2 साल में कुल 1 लाख 30 हजार, वर्तमान में प्रदेश में लगभग 80 लाख परिवार हैं इस रफ्तार से लाभ देने में 125 साल लगेंगे वह भी तब जब प्रदेश में घरों की संख्या स्थिर हो जाए। यही नहीं इस सरकार का दावा है कि अब तक कुल 47000 आवेदन आए हैं और लगे केवल 4326 जो कुल आवेदन का मात्र जो कुल आवेदन का मात्र 9 प्रतिशत होता है। ऐसे में बिजली बिल हॉफ से मुफ़्त बिजली का दावा केवल लफ्फाजी है, झूठ है, जुमला है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि लागत और सब्सिडी को लेकर किए जा रहे सरकारी दावे भी अव्यवहारिक है। 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के कुल लागत लगभग 70000 है केंद्र की सब्सिडी 30 और राज्य की 15000 अर्थात कुल सब्सिडी 45000 की 25000 की व्यवस्था हितग्राही को स्वयं करना है। 2 किलो वाट के लिए केंद्र की सब्सिडी 60 हजार और राज्य की 30 हजार, 3 किलोवाट के लिए केंद्र की 78 हजार और राज्य की 30 हजार जो की अधिकतम सब्सिडी है। आमतौर पर जो थ्री फेस कनेक्शन होते हैं, उसमें न्यूनतम लोड 5 किलो वाट का होता है, जिसके लिए सोलर पैनल लगवाने कम से कम 3 लाख 50 हजार लागत आयेगा और कुल अधिकतम सब्सिडी 1 लाख 8 हजार, अर्थात 5 किलोवाट लोड क्षमता के सोलर पैनल के लिए कुल 3 लाख 50 हजार लागत में से 2 लाख 42 हजार हितग्राहियों को स्वयं वहन करना होगा। बैंक फाइनेंस पर न्यूनतम 6-7 प्रतिशत ब्याज के साथ किश्त वर्तमान कुल बिजली बिल से कम से कम दुगुना आयेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अचानक 100 यूनिट से अधिक की ख़पत पर बिजली बिल हॉफ योजना ख़त्म करना सरकार का जन विरोधी निर्णय है, इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ जाएगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बिना भेदभाव के आम जनता को 400 यूनिट तक बिजली में आधी छूट की रियायत देकर बढ़ती महंगाई से सीधे तौर पर रियायत दी थी, भाजपा की सरकार बनने के बाद 4-बार बिजली के दाम बढ़ाए, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भाजपा सरकार ने अब तक कुल 80 पैसे प्रति यूनिट की कीमत बढ़ा चुकी है, फिर अचानक बिजली बिल हॉफ योजना ख़त्म करके आम जनता पर अत्याचार कर रही है सरकार। सरकारी विभागों, सरकारी उपक्रमों और नेता, मंत्री, अफसरों के अनाप सनाप बिजली खपत और बिजली बिल नहीं पटाने, लाइन लॉस और बिजली चोरी को रोकने में नाकाम सरकार अब अनुचित तरीके से आम जनता को इसकी सजा दे रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

49 minutes ago

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

19 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

20 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

20 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

21 hours ago