छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बंजारी नगर में 140 परिवारों का घर उजाड़ने के खिलाफ NSUI का आंदोलन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत बिरगांव के बंजारी नगर, रावा भांटा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा 140 घरों को तोड़ने का आदेश जारी किया गया है, जिससे सैकड़ों गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के सिर से छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है।

इस अन्यायपूर्ण निर्णय के विरोध में आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव श्री कुणाल राजू दुबे ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। कुणाल दुबे ने कहा कि यह कार्यवाही न केवल अमानवीय है, बल्कि यह उन लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है जो वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसमें शामिल होंगे:
• रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निवास का घेराव
• संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव
• धरना-प्रदर्शन और जनजागरण अभियान

कुणाल दुबे ने स्पष्ट किया कि एनएसयूआई गरीबों के आशियानों को उजड़ने नहीं देगी, और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

55 minutes ago

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

19 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

20 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

20 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

21 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

21 hours ago