छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन: इंदौर मॉडल की ये बातें रायपुर में होंगी लागू , NGO का लेंगे मदद…

छत्तीसगढ़, रायपुर : इंदौर में दो दिवसीय अध्ययन दौरे से लौटने के बाद रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, इंदौर से मिले अनुभवों को रायपुर में अपनाकर स्वच्छता और नगरीय विकास को नई दिशा दी जाएगी। महापौर ने कहा कि, रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। साथ ही इंदौर की तर्ज पर रायपुर के 10 जोन में RRR सेंटर खोले जाएंगे।

सभी 10 जोनों में RRR केंद्र खोलने की तैयारी

महापौर ने कहा कि रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण व्यवहारिक प्रतिबंध लगाने प्रयास किया जायेगा। इसमें एनजीओ को जोड़कर आमजनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक बनाया जाकर प्रभावी प्रतिबंध लागू किया जायेगा। सभी 10 जोनो में आरआरआर रियूज, रिड्यूज, रिसाइकल केन्द्र को अपग्रेड करते हुए एनजीओ के माध्यम से उनका रायपुर में प्रभावी संचालन किया जायेगा। नगर पालिक निगम रायपुर में उप अभियंताओं को स्वच्छता कार्य की मॉनिटरिंग में लगाया जायेगा। महापौर ने कहा कि रायपुर में शत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का प्रभावी क्रियान्वयन करने 20 कर्मचारियों की टीम गठित कर सफाई वाहनों की ट्रेकिंग का कार्य करेंगे।

इंदौर मॉडल की ये बातें रायपुर में होंगी लागू 

महापौर ने कहा कि इंदौर में पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध है एवं इसके उपयोग पर जुर्माना किया जाता है। यहाँ तक की कचरा अलग-अलग करके अगर गाड़ी में डालने जाओ तो कचरा नहीं उठाया जाता है। 6 बिन सेग्रीगेशन- इंदौर में विशेष रूप से जो सबसे प्रभावी लगा, वो है यहां का 6 प्रकार से कचरा अलग-अलग करना एवं शत- प्रतिशत घरो से कचरा संग्रहण। इससे कचरे का प्रबंधन और साइंटिफिक तरीके से उसकी रिसाइकलिंग आसान हो जाती है। इससे पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है।

आत्मनिर्भर वार्ड-इंदौर में वार्ड अपने यहां निकलने वाले कचरा का प्रबंधन अपने वार्ड में ही प्रोसेस और रिसाइकल करते हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। इंदौर का यह आत्मनिर्भर वार्ड का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है। कपड़े की रिसाइकलिंग -इंदौर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री से निकलने वाली कपड़े की कतरन और अन्य वेस्ट को भी प्रोसेस कर रिसाइकल कर रीयूज किया जाता है जो कि बहुत अच्छा मॉडल है। कवर्ड नाली- इंदौर में मुझे देखने में आया कि ज्यादातर नालियां कवर्ड हैं। इससे नालियों में कचरा नहीं जाता और बरसात में नाले-नालियां जाम नहीं होती। आरआरआर केंद्र -इंदौर में देखने में आया कि आरआरआर केंद्र जहां उपयोग की गई वस्तु को जरुरत मन्द लोगो को पुनः उपयोग हेतु कलेक्ट करना, एनजीओ के माध्यम से बढ़िया ढंग से संचालित किये जा रहे है।

महापौर ने कहा कि रायपुर की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि इंदौर नगर निगम स्वच्छता व्यवस्था में आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इंदौर में कचरा संग्रहण का कार्य नगर निगम स्वयं करता है-घर घर से कचरा एकत्र कर सीधे ट्रांसफर स्टेशन और प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुँचाया जाता है। इस मॉडल के अंतर्गत मानव संसाधन, वाहन, सॉफ्टवेयर एवं निगरानी प्रणाली सभी निगम के स्वामित्व में हैं. जिससे लागत प्रभावशीलता और सेवा वितरण में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

महापौर ने कहा कि रायपुर नगर निगम के वर्तमान आउटसोर्सिंग एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करेंगे, जो ठेकेदार कंपनी के कार्यों की नियमित और गहन निगरानी करेगी।

NGO को जोड़कर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे

महापौर ने आगे कहा कि जनजागरूकता के क्षेत्र में भी इंदौर की तर्ज पर रायपुर में भी जागरूकता अभियान चलाने हेतु एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रत्येक जोन पर नए कचरा ट्रासंफर स्टेशन, सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट को बनाने के लिए सर्वे कर शासन से राशि की मांग की जाएगी, जिससे शहर में व्यवस्थित तरीके से कचरा प्रबंधन किया जा सके।

विकास कार्यों के लिए तैयार हो रहा वार्ड वाइज नक्शा

महापौर ने कहा कि रायपुर नगर निगम द्वारा वार्ड का नक्शा तैयार करने का कार्य शहर हित में पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड के नाला, नाली, सडक, उद्यान, तालाब, शासकीय भवन, सामुदायिक भवन, बीएसयूपी परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रसाधन व्यवस्था, नगर निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत कालोनियों सहित अवैध कालोनियों, स्ट्रीट लाईट, विद्युत पोलो की जानकारी प्रत्येक वार्ड के मैप में दी जायेगी। यह कार्य वास्तुविदो के माध्यम से वार्ड पार्षदो से समन्वय बनाकर जोनों के अभियंताओं की टीम द्वारा शहर हेतु किया जा रहा है। जिसमें भविष्य की दृष्टि से अच्छी व्यवस्थाएं कायम करने नगर निगम रायपुर का यह वार्ड डेव्हल्पमेंट प्लान और सिटी डेव्हल्पमेंट प्लान उपयोगी सिद्ध हो सकेगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

13 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

14 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

14 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

15 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

15 hours ago