छत्तीसगढ़, रायपुर : रायपुर नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर, बता दे की नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आज (26 जून ) नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत स्थल पर लगभग 200 मीटर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से बिना अनुमति अवैध रूप से निर्मित सी सी रोड सड़क को पूरी तरह से उखाड़कर तोड़ने की कार्यवाही की गयी है।
नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी और श्रमिकों की सहायता से स्थल पर वार्ड 2 में खसरा क्रमांक 410/1 सोनडोंगरी तालाब को पाट कर किये गए अवैध कब्जे को हटाया गया तथा अवैध रूप से निर्मित सड़क को तोड़कर हटाने की कार्यवाही की गयी है. यातायात पुलिस बल, थाना पुलिस बल एवं टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत उक्त कार्यवाही करते हुए नगर निगम रायपुर को इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…