पटना । पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए दूसरा मौका दिया गया है। जिन छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा पास की है लेकिन प्रथम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाईं, उनके लिए विभाग ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है।
अब वे 10 वैकल्पिक विद्यालय चुन सकेंगी। इसके लिए 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा 6 से कक्षा 9 के लिए कुल 760 सीटों के आलोक में आवेदन लिए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक कक्षा 6 के लिए 464 सीटें उपलब्ध है। इसके अलवा कक्षा 7 के लिए 164, कक्षा 8 के लिए 52 और कक्षा 9 के लिए 80 सीटों पर आवेदन लिए जाएंगे। ये सीटें राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि विद्यालय चयन करते समय अभ्यर्थी के लॉगिन पर विद्यालय का नाम एवं उसके कक्षा व कोटि में उपलब्ध सीटों की संख्या प्रदर्शित है। अभ्यर्थी उक्त रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने विद्यालय का चयन करें। द्वितीय मेधासूची 12 अप्रैल को जारी की जाएगी, वहीं नामांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…